फैसल अब्बासी द्वारा
मिर्ज़ापुर। बच्चों की होली में रंग भरने पहुंची पुलिस, तस्वीरें देखकर भर आएंगे आपके आंखों में आंसू। होली रंगों और खुशियों का पर्व है, लेकिन देश के कई हिस्सों में ऐसे लोग हैं, जिनके लिए यह त्योहार अब भी एक सपना बना हुआ है. चुनार क्षेत्र में गरीबी के कारण कई बच्चों के पास न तो रंग होते हैं और न ही पिचकारी. लेकिन इस बार मिर्ज़ापुर पुलिस ने इन बच्चों की होली को यादगार बनाने का बीड़ा उठाया और उन्हें खुशियों से सराबोर कर दिया। चुनार कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव अपने क्षेत्र में गरीब बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया और उनके साथ होली की खुशियां बाटी।







