वाराणसी। आम जनता की होली सकुशल संपन्न करवाने के बाद वाराणसी पुलिस ने शनिवार को जमकर होली खेली। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के घर से जारी हुआ होली का जश्न थानों तक दोपहर दो बजे तक चलता रहा। पुलिस कमिश्नर के आवास पर सबसे पहले वाराणसी में पोस्टेड सभी आईपीएस ऑफिसर पुलिसकर्मियों की टोली के साथ पहुंचे और कमिश्नर को गुलाल लगाया। इसके बाद वाराणसी पुलिस का होली का जश्न शुरू हो गया।
पुलिसकर्मियों ने कमिश्नर को गोद में उठाकर लॉन में रखे बाथ टब बैठा दिया जिसमें रंग घोला गया था। इसके बाद सभी आईपीएस अधिकारी इसमें। बारी- बारी से बैठे नजर आए।
इस दौरान महिला आईपीएस अधिकारियों ने भी होली के जश्न का मजा लिया। वहीं पुलिस लाइन में कपड़ा फाड़ होली खेली गई तो थानों पर थाना प्रभारी बॉलीवुड सॉन्ग पर जमकर थिरके।






