best news portal development company in india

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में पहुंची टीम, यहां देखें पूरा स्कोर

SHARE:

भारतीय टीम ने एक बार फिर से टी20 विश्व कप के फाइनल में एंट्री मार दी है। पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करेगी, लेकिन इंग्लैंड ने भी सात विकेट पर 246 रन बना दिए। भारत ने सात रन से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब 8 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

जैकब बैथल ने झोंक दी जान, नहीं मिला उन्हें साथ 

इंग्लैंड की टीम भारत के स्कोर के इतने पास तक आ गई, इसमें सबसे बड़ा योगदान जैकब बैथल का रहा। वे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 48 बॉल पर 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके बल्ले से आठ चौके और सात चौके आए। टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल जैक्स रहे, जिन्होंने 20 बॉल पर 35 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। अब इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप खत्म हो गया है।

 

संजू सैमसन की जबरदस्त बल्लेबाजी 

इससे पहले संजू सैमसन एक बार फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे 9 ही रन बनाकर चलते बने। ईशान ने तीन नंबर पर आकर 18 बॉल पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। हार्दिक ने 12 पर 27 और तिलक ने केवल सात बॉल पर 21 रनों की पारी खेल दी।

 

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अब तक तीन बार भिड़ी हैं भारत और इंग्लैंड की टीमें

टी20 विश्व कप के इतिहास में अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन बार सेमीफाइनल मैच हो चुका है। भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच जीता है। साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीता था, तब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ रहा है। साल 2022 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था।

Leave a Comment