मिर्ज़ापुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बस्ती निवासी युवक की बंधी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह जगदीशपुर बंधी में उसका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीशपुर बस्ती निवासी 30 वर्षीय विश्राम कोल शनिवार शाम घर से शौच के लिए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बंधी के पानी में विश्राम को देखा तो तत्काल बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विश्राम को मृत घोषित कर दिया।






