best news portal development company in india

सार्वजनिक तालाब पर अवैध अतिक्रमण का आरोप 

SHARE:

पूर्व सांसद राम शकल ने कहा कितना भी बड़ा माफिया हो कार्रवाई तय 

मिर्ज़ापुर। नगर के तरकापुर डी.जे. कॉलोनी, महुवरिया क्षेत्र के निवासियों ने 15 बीघा के सार्वजनिक तालाब और नगर पालिका नाले पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूर्व सांसद राम शकल एवं विहिप के पूर्व नेता मनोज श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की आशा जताया। राम शकल ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा माफिया हो अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जरूरत पड़ा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया जायेगा। नगर के तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त रखने की बात कही।

 

 

 

विहिप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी को पत्र देकर भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की गई है।

नगर में सैकड़ों वर्ष पुराना एक तालाब स्थित है, जो नगर पालिका की सरकारी संपत्ति है। आरोप है कि पिछले कई महीनों से कुछ भू-माफिया, जिनमें स्थानीय दबंग भी शामिल हैं, तालाब को अवैध तरीके से पाटकर अनाधिकृत प्लॉटिंग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पहले भी मोहल्लेवासियों ने शिकायत की थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज किया था । कुछ ट्रैक्टर भी सीज किए गए थे।

इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित लोगों ने प्रशासन को गुमराह कर दोबारा अवैध कार्य शुरू कर दिया है। 13 मार्च 2026 को पुनः कई ट्रैक्टरों के माध्यम से तालाब को पाटने का कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक अतिक्रमित क्षेत्र से अवैध भराव को हटाया नहीं गया है और न ही स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि भू-माफिया लोगों को डराकर और धमकाकर अपना काम जारी रखे हुए हैं। ऐसे में क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग खुलकर विरोध करने से भी हिचक रहे हैं।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह न केवल सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा है, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए तालाब और नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई