best news portal development company in india

थानाध्यक्ष जिगना ने पुलिसिंग को मानवीय और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक नई मिसाल पेश की

SHARE:

मिर्ज़ापुर। जिगना थाना प्रभारी संजय सिंह की अनोखी पहल ने पुलिसिंग को मानवीय और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है। थाने में स्पष्ट रूप से लिखवाया गया है कि यदि कोई फरियादी पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट न हो, तो वह एक बार पुनः थाना प्रभारी से मिल सकता है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का बेहतर समाधान करना और पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है। संजय सिंह की इस सोच की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। उनका यह कदम न केवल जवाबदेही बढ़ाता है, बल्कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद भी स्थापित करता है। जिले के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम कर लोगों का भरोसा कैसे जीता जा सकता।

Leave a Comment