best news portal development company in india

नव निर्वाचित सभासद का अपना दल एस अ. स. के जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी ने गर्म जोशी से किया स्वागत

SHARE:

मिर्ज़ापुर। उपाध्याय की पोखरी (गिरधर चौराहा) निवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव (अनुसूचित मंच) के नव नामित सभासद ज्ञान चंद्र कन्नौजिया का बुधवार को उनके आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ अली मंसूरी ने माला पहनाकर सभासद ज्ञान चंद्र कन्नौजिया को बधाई दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आने वाले समय में पार्टी व नेतृत्व को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, आईटी मंच जिलाध्यक्ष हेमंत बिंद, महिला मंच जिलाध्यक्ष नमिता केशरवानी, वरिष्ठ नेता पिंकी सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष रमाकांत कसेरा, महासचिव रतन जायसवाल व गोपाल कन्नौजिया, महिला मंच अध्यक्ष रेणु भरतीया, सचिव शिल्पी विश्वकर्मा, शांति विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता जगदीश पटेल, ईश्वर चंद्र पाठक, सुमित कन्नौजिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई