best news portal development company in india

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वाराणसी, कॉलेज के अंदर 8 गोलियां मारकर की छात्र की हत्या

SHARE:

वाराणसी। प्रदेश में राजनीति और बाहुबली बनने की शुरुआत कॉलेजों से ही होती है. ऐसे में कॉलेजों में अपना दबदबा बनाने और वर्चस्व कायम रखने के लिए छात्रों में भी बाहुबली बनने की होड़ लगी रहती है. वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में भी ऐसा ही हुआ. कॉलेज के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान एक छात्र ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पूरे पूर्वांचल में हड़कंप मचा दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, आरोपी पिस्टल फेंककर फरार हो गया है. जिसे पकड़ने के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं.

 

दरअसल, यह मामला वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज का है. जहां गाजीपुर के रहने वाले बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी ने छात्र सूर्य प्रताप को कई गोलियां मारीं. जिसकी वजह से वे गंभीर घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सूर्य प्रताप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

 

पिस्टल फेंककर आरोपी फरार

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. गोली मारने वाला आरोपी भी वारदात के बाद पिस्टल फेंककर बाइक लेकर फरार हो गया. हत्या के बाद कॉलेज का भी माहौल गर्म हो गया. छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा को संभाला. फिलहाल, मौके पर काफी पुलिस बल तैनात है. ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो सके.

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई