best news portal development company in india

इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप आइडियाज़ को मिला बढ़ावा, एमओयू पर हस्ताक्षर

SHARE:

मिर्ज़ापुर। सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष से ही सुचारु संचालन के बीच बी.टेक के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में स्टार्टअप परियोजनाओं और नवाचारों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी क्रम में सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर और स्क्लैंसर प्राइवेट लिमिटेड के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम में लगभग 10 से अधिक टीमों ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडियाज़ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की उपयोगिता और जागरूकता को देखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को भी इसमें भाग लेने का अवसर दिया गया।

स्क्लैंसर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राजीव राजेश ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने और नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर के. एस. वर्मा ने ऑनलाइन संबोधन के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पी. के. वर्मा, आशीष श्रीवास्तव और मणि प्रकाश ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अर्थाना मौर्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आशीष मोहन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment