मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। अल जज़ीरा के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिका की ओर से दी गई सीज़फायर से जुड़ी शर्तें ईरान के साथ साझा कर दी हैं। अल जज़ीरा के पत्रकार ओसामा बिन जावेद के अनुसार, एक सीनियर पाकिस्तानी अधिकारी ने पुष्टि की है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को सौंपा गया एक अहम दस्तावेज़ अब ईरान को दे दिया गया है और फिलहाल तेहरान के जवाब का इंतज़ार है।






