मिर्ज़ापुर। विंध्याचल धाम में वर्षों से संचालित “राम लेखन बैंक” इन दिनों भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रभु श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मकुमारी केंद्र के निकट संचालित इस सेवा में श्रद्धालुओं को निःशुल्क पुस्तिकाएं दी जा रही हैं, जिनमें वे राम नाम लिखते हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर लाखों की संख्या में भक्त इस आध्यात्मिक साधना से जुड़ रहे हैं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु पुस्तिका प्राप्त कर श्रद्धा भाव से राम नाम लेखन कर रहे हैं, जिसे वे पुण्य और मानसिक शांति का माध्यम मानते हैं। यह अनूठी पहल न केवल भक्ति को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सनातन परंपरा को भी सशक्त कर रही है।
पुस्तक प्राप्त करने का पता, ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास विंध्याचल,
सम्पर्क सूत्र -9005967666-7985979235






