best news portal development company in india

बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी की सियासत में होगी एंट्री, क्या एक परिवार से चार लोग लड़ेंगे चुनाव?

SHARE:

उत्तर प्रदेश के दिग्गज बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण की बेटी शालिनी सिंह राजनीति में एंट्री करने की तैयारी में है, जिसके संकेत भी दे दिए हैं. उनकी नजर नोएडा सीट पर है, लेकिन सवाल यही है कि बीजेपी क्या एक परिवार से चार लोगों को चुनाव लड़ाएगी?

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति के बेताज बादशाह कहे जाने वाले बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह लगातार सुर्खियों में है. अवध से पूर्वांचल तक अपनी सियासी आधार बढ़ाने में जुटे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की दोनों बेटे प्रतीक भूषण और करण भूषण सिंह के बाद अब बेटी शालिनी सिंह भी सियासत में एंट्री करने की तैयारी कर ली है.

 

बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह के 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चा है. शालिनी सिंह अपने भाइयों की तरह सियासत में कदम रखने और आगामी चुनाव लड़ने पर के संकेत दिए हैं.

 

शालिनी सिंह एक तरफ बृजभूषण सिंह की बेटी हैं तो दूसरी तरफ उनकी शादी बिहार के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले विशाल सिंह से हुई है. इस तरह से मायका और ससुराल दोनों ही पक्ष सियासी है. ऐसे में शालिनी सिंह सियासी पिच पर उतरने की तैयारी में है तो सवाल उठता है कि एक परिवार से क्या चार लोग चुनाव लड़ेंगे?

 

बृजभूषण की बेटी करेगी सियासी एंट्री?

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है, जिसमें एक बेटे शक्ति सिंह का निधन हो चुका है. बृजभूषण के फिलहाल दो बेटे और एक बेटी हैं.ऐसे में बड़ा बेटा प्रतीक भूषण गोंडा सदर सीट से दूसरी बार विधायक हैं तो छोटा बेटा करण भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं.

 

बृजभूषण सिंह के दोनों बेटे के बाद अब बेटी शालिनी सिंह राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप से बात करते हुए राजनीति में एंट्री करने के लिए संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर सही समय और सही परिस्थिति बनी तो वह चुनाव लड़ने से मना नहीं करेंगी. इसी बयाने के बाद से बृजभूषण की बेटी के चुनाव लड़ने और राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई.

 

नोएडा से क्या लड़ेंगी 2027 का चुनाव

शालिनी सिंह के 2027 में नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो यह समझ नहीं आ रहा है कि हमने मन बनाया है या नहीं. अगर चुनाव लड़ने की परिस्थितियां ऐसी बनती हैं तो हमने मना भी नहीं किया है. इससे साफ जाहिर होता है कि शालिनी ने नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जिससे वह इनकार भी नहीं कर रही हैं.

 

शालिनी सिंह जिस नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए मन बना रही हैं, उस सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह लगातार दो बार से विधायक हैं. पंकज सिंह भाजपा से विधायक हैं और शालिनी सिंह का परिवार भी बीजेपी में है. ऐसे में शालिनी सिंह नोएडा से बीजेपी से ही विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में तो पंकज सिंह का क्या होगा?

 

एक परिवार से चार लोग लड़ेंगे चुनाव

बृजभूषण सिंह के बेटी शालिनी सिंह सियासी एंट्री करती हैं तो एक परिवार से चार लोग लड़ेंगे चुनाव. बृजभूषण सिंह के बड़े बेटे प्रतीक भूषण विधायक हैं और दूसरा बेटा लोकसभा सांसद हैं. बृजभूषण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव खुद लड़ने की तैयारी में है और अब उनकी बेटी शालिनी सिंह ने सियासी एंट्री करने और 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं.

 

बृजभूषण की बेटी शालिनी क्या करती हैं

बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी हैं. हाल ही में नोएडा सेक्टर-121 होम्स 121 सोसाइटी में सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में मंच से कविता पढ़ने के बाद सु्र्खियों में आई थी. कविता में खुद को पहलवान पिता की बेटी और दो बाहुबली भाइयों की बहन बताया था. शालिनी सिंह आर्टिस्ट हैं और अब तक 5 किताबें लिख चुकी हैं.

 

कविता के साथ शालिनी को शूटिंग में भी महारथ हासिल है. उनकी कई पेंटिंग प्रदर्शनी लग चुकी है. सामाजिक कार्यों में सक्रिय शालिनी नोएडा सिटिजन फोरम की सदस्य भी हैं. वह वकील और एजुकेशनिस्ट भी हैं. शालिनी सिंह की शादी आरा से पूर्व सांसद स्वर्गीय अजीत सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह के इकलौते बेटे विशाल सिंह से हुई है.

 

शालिनी सिंह पति विशाल सिंह के साथ वर्तमान में नोएडा में रहती हैं. विशाल सिंह भाजपा नेता हैं और मूलरूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं. विशाल सियासी परिवार से हैं और NAFED के चेयरमैन रह चुके हैं. ऐसे में शालिनी के नोएडा सीट से ही उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है, लेकिन देखना है कि बीजेपी उन्हें सियासी मैदान में उतारती है कि नहीं?

Leave a Comment