best news portal development company in india

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती पर ब्लैक आउट व माॅकड्रिल का आयोजन

SHARE:

मिर्ज़ापुर। नेती जी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती 23 जनवरी 2026 को जपनद में ब्लैक आउट व माॅकड्रिल का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के तैयारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियो एवं सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों व व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर ब्लैक आउट व माॅकड्रिल के तैयारियो के सम्बंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में 23 जनवरी 2026 को सांय 06 बजे नागरिक सुरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि, अग्निशमन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एन0डी0आर0एफ0 व एस0डी0आर0एफ0 के सम्बन्धित विभागो के साथ मिलकर स्थानीय बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया में आयोजित की जाएगी। इसके पूर्व दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन मैदान में 01 बजे आपदा मित्रों, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व अन्य लोगो को ब्लैक आउट व माॅकड्रिल के सम्बंध में प्रशिक्षित अधिकारियो के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान सांय 06 बजे चेतावनी को सायरन बजाया जाएगा व माॅकड्रिल कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा तक पूर्व ब्लैक आउट रहेगा, इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र की रोडलाइटे बन्द की जाएगी तथा आस पास के घरो व दुकानो के बिजली 15 से 20 मिनट बन्द रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि माॅकड्रिल के दौरान लोगो को हवाई हमले से व अन्य किसी आपात स्थिति से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। माॅकड्रिल में घायलो को नागरिक सुरक्षा सहायता, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुसर का उपयोग करना व बड़ी आग के लिए फायर सर्विस द्वारा टेण्डर व्हीकल वाहन का उपयोग करना लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने जैसी गतिविधियो के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि बी0एल0जे0 ग्राउंड को बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अग्शिमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सम्भागीय परिवहन अधिकारी विजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, के अलावा सिविल डिफेंस में शैलेन्द्र अग्रहरि, व्यापारिक संगठनो में अध्यक्ष व्यापार मण्डल शत्रुघन सेठ, भोला चैधरी उपस्थित रहें।

Leave a Comment