best news portal development company in india

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यो की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी 

SHARE:

मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड विकास की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में 60 मदो/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने सी0 व डी0 वाले विभागो के अधिकारियो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाते हुए कम से कम ए0/बी0 श्रेणी लाना सुनिश्चित करें। जिन मदो/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है यथा-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क पूर्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्राप माइक्रोइरिगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे शहरी, विद्युत बिल में सुधार हेतु आवेदन, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, एंबुलेंस 102, एंबुलेंस 108, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति, सहकारी दुग्ध समितियां, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, जल जीवन मिशन हर घर जल, पांचवा राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण फेज-2, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, संरक्षित निराश्रित गोवंश की सुपुर्दगी, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन का आधार सीडिंग, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अनुसूचित जनजाति पूर्व दशम छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन का आधार सीडिंग, सामान्य वर्ग पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, सिल्ट सफाई रवि फसली ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। बैठक में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में जो पत्रावली बैंक स्तर पर लम्बित है उन पर प्रबंधक लीड बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए उनका निस्तारण कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 रमाशंकर सिंह, जिला अअर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई