
मीरजापुर। छानबे क्षेत्र अंतर्गत निवी गांव के पास हनुमान मंदिर के निकट करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग द्वारा अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।*







