मिर्ज़ापुर। थाना को0देहात पर दो अलग-अलग पीड़िताओं के द्वारा 02 अगल-अलग तहरीर दी गयी थी जिसमें की गंभीर आरोप के साथ-साथ यह भी अंकित कराया गया था कि ये लड़के इन पीडिताओं के साथ पहले दोस्ती कर, फिर इन्हे बरगला कर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कर रहे है । प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में एसओजी, थाना को0कटरा, नगर व को0देहात सहित 04 टीमों का गठन कर पूरे घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया है । विवेचना के क्रम में आज दिनांकः20.01.2026 को घटना में शामिल अभियुक्त 1.मोहम्मद शेख अली आलम पुत्र मुमताज आलम निवासी नटवां मिल्लत नगर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 2.फैजल खान पुत्र अनवार अहमद खान निवासी गोसाई तालाब नियर मस्जिद थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया है । इनसे प्राप्त मोबाइल एवं अन्य डिजिटल एविडेंस एवं साक्ष्य संकलन करते हुए 02 अन्य अभियुक्तों जहीर एवं सादाब को हिरासत में लिया गया है, विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त जहीर केजीएन-01 जिम का मालिक है इसके अलावा केजीएन-02, केजीएन-03 व आयरन फायर से भी अभियुक्त लगातार जुडे रहे है । पीडिताएं पहले केजीएन जिम में जाया करती थी । घटना की संवेदनशीलता तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर इन सभी जिमों को पुलिस द्वारा सील करा दिया गया है जिससे साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सकें । पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहनता से सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है । घटना मे जो भी अभियुक्त सम्मिलित पाये जायेंगें, उनके विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।







