
मौसम एक बार फिर लेगा करवट… दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी उत्तर भारत में इन दिनों ठंड ने थोड़ी राहत दी थी और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। IMD के अनुसार, तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 22 जनवरी से स्पष्ट दिखेगा।_







