best news portal development company in india

रावर्ट्सगंज विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन सख्त

SHARE:

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन सख्त जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर रावर्ट्सगंज विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में टैक्स चोरी व अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू।

प्लाटिंग कम्पनियों द्वारा किसान की जमीन को एग्रीमेंट के जरिये पुनः बिकवाकर टैक्स चोरी की शिकायत पर प्रशासन ने लिया संज्ञान।

विनियमित क्षेत्र एवं तहसील रावर्ट्सगंज के अधिकारियों के संयुक्त समन्वय से अवैध प्लाटिंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

बिना मानक, बिना नक्शा एवं ले-आउट प्लान स्वीकृति के प्लाटिंग करने वालों को नोटिस जारी।

प्रशासन की दो टूक चेतावनी —

राजस्व विभाग एवं विनियमित क्षेत्र से अनुमति/ले-आउट प्लान स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार की प्लाटिंग या बिक्री न करें, अन्यथा कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई