best news portal development company in india

मिर्ज़ापुर में गरजी पल्लवी, पार्टी नेता पर दर्ज़ मामलों पर प्रशासन को घेरा

SHARE:

मिर्ज़ापुर। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल शनिवार, 7 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी। यह प्रदर्शन पार्टी के मिर्जापुर जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल के खिलाफ दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए उनकी उच्चस्तरीय जांच कराने और मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर किया जाएगा। पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डॉ. पल्लवी पटेल दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता सिटी क्लब मैदान, मिर्जापुर में एकत्रित होंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 

हाल ही में श्याम बहादुर पटेल को सरकारी गौशाला से गौवंश की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पार्टी नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त, जिले की विभिन्न समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई