मिर्ज़ापुर। विंध्याचल के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल जल योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। पिछले कई सालों से पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उस पाइप लाइन में पानी आज तक नहीं पहुंचा है। भवानीपुर, छोटकी मौउहरी केवटान, भवानीपुर जैसे आधा दर्जन गांवों में यह समस्या है ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है, जिससे उन्हें पीने के पानी की समस्या हो रही है। गर्मी का मौसम आने वाला है, ऐसे में लोगों को पानी की समस्या और भी बढ़ सकती है। इस योजना के तहत सरकार ने हर घर में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 15 दिसंबर 2025 तक की समय सीमा तय की है। लेकिन अभी तक कई गांवों में यह योजना पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति और बंदरबांट हुई है। उनका कहना है कि बिना काम पूरा किए ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है। इस मामले में सम्बन्धित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों को अभी भी इस योजना से उम्मीद है।






