मिर्ज़ापुर। थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय साइबर फ्राड गैंग का पर्दाफास, कुल 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, टाटा डीसीएम ट्रक में छिपाकर ले जा रहें 11,605 पुराने मोबाइल फोन व 08 मोटर साइकिल बरामद (कुल अनुमानित कीमत 01 करोड़ पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों तथा साइबर अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अमर बहादुर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।
दिनांकः 16.03.2026 को थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेन्दुई टोल प्लाजा के पास टाटा डीसीएम ट्रक के साथ 08 नफर अभियुक्तों 1. मोहम्मद अनारूल पुत्र अरसद अली, 2. मोहम्मद दिल फराज पुत्र अलाउद्दीन, 3. सीताबुल पुत्र अरसद अली, 4. हसीबुर रहमान पुत्र अब्दुल रसीद रहमान, 5. सबिर आलम पुत्र मुदुरमाहन, 6. मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद हमीद, 7. मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इरफान अली व 8. मोहम्मद सफीक पुत्र मंसूर आलम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टाटा डीसीएम वाहन संख्या UP 62 CT 5893 में छिपाकर रखें 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 08 मोटर साइकिल तथा जमातलासी के 48,800 रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-95/2026 धारा 317(2),317(5),61(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।







