नोएडा। नोएडा DM कार्यालय श्रीकांत त्यागी का कार्यालय घोषित अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी की जान पर ख़तरे को लेकर सुरक्षा की माँग करने पहुँचे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने नोएडा DM कार्यालय को ही अपना ऑफ़िस घोषित कर दिया उन्होंने DM दफ़्तर पर ही अपने बैनर पोस्टर सजा दिए। हाल ही में श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा में सेंध लगी थी और उन पर हमले की प्लानिंग सामने आयी थी। उनके कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी की माँग कर रहे हैं। नोएडा DM के न मिलने से उनका आक्रोश बढ़ गया और कार्यालय पर ही अपना कार्यालय बना किया।







