मिर्ज़ापुर। मिर्ज़ापुर राउंड टेबल 336 (MRT 336) द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, महंत शिवाला में 2 नवीन कक्षाओं का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रामाशंकर पटेल, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्री श्याम सुंदर केशरी उपस्थित रहे। साथ ही राउंड टेबल इंडिया के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट श्री विष्णु प्रभाकर एवं क्षेत्रीय चेयरमैन श्री निखिल अग्रवाल सहित देश के विभिन्न शहरों जैसे चेन्नई, पटना, कोयंबटूर, मद्रास एवं बरेली से आए टेबलर्स ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रजत अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि MRT 336 के चेयरमैन श्री कृष्णा सिंघानिया ने अपने संबोधन में संस्था की उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री आदित्य खेतान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
चेन्नई से आए राउंड टेबल इंडिया के प्रोजेक्ट कन्वीनर श्री प्रवेश जैन द्वारा 50 स्कूल बैग का वितरण किया गया। वहीं, मड़िहान विधायक श्री रामाशंकर पटेल ने एक सप्ताह के भीतर 100 स्कूल बैग वितरित करने का आश्वासन दिया।
MRT 336 द्वारा चलाए गए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर कोर्स कराया गया, जिसके पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को सैमसंग स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए। साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया, जिसमें से 3-4 बच्चों को रोजगार प्राप्त भी हो चुका है।
इसके अतिरिक्त, मिर्जापुर की प्रसिद्ध हिंदी लेखिका श्रीमती रंजना जायसवाल द्वारा 100 पुस्तकें दान की गईं, जिन्हें MRT 336 द्वारा 15 अगस्त 2025 को स्थापित लाइब्रेरी में शामिल किया गया।
स्कूल के प्राचार्य श्री सुनील तिवारी ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर योगदान दें, क्योंकि “शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है जो समाज को दिया जा सकता है।”
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने MRT 336 के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मिर्जापुर में युवा समूह द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य करना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने अपने व्यक्तिगत स्तर पर 8-10 लाख रुपये के सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर रोटरी मिर्जापुर के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल द्वारा 35 पंखे प्रदान करने की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य—IPC श्री सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल, श्री शुभम अग्रवाल, श्री कुशाग्र बंसल, श्री क्षितिज बुधिया, श्री विशाल जायसवाल, श्री अभिषेक जैन, श्री सुदर्शन बुधिया, श्री स्पर्श गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही सभी सदस्यों के अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति जैसे श्री सी.पी. गुप्ता, श्री मदन अग्रवाल, श्री मनोज सिंघानिया, श्री अमरदीप सिंह, श्री चंदन बुधिया, श्री गोपाल खेतान, श्री अविनाश जायसवाल, श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती मीनू मिश्रा, श्रीमती अपराजिता सिंह, श्री विनोद गोयनका, श्री समीत जैन आदि भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर MRT 336 द्वारा कक्षाओं के निर्माण में सहयोग देने वाले सभी वेंडर्स को सम्मानित किया गया।
राउंड टेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य “Freedom Through Education” है, और MRT 336 इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।






