best news portal development company in india

चॉकलेट मार्केट में भारत का बढ़ता दबदबा, KitKat की बिक्री ने दुनिया भर के बाजारों को छोड़ा पीछे

SHARE:

नई दिल्ली। स्विस फूड और कन्फेक्शनरी कंपनी नेस्ले के लिए भारत अब सबसे अहम बाजारों में शामिल हो गया है. कंपनी के मुताबिक, भारत अब दुनिया में किटकैट का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. पिछले कुछ सालों तक भारत दूसरे स्थान पर था, लेकिन लगातार बढ़ती मांग और मजबूत बिक्री के दम पर इसने अब पहला स्थान हासिल कर लिया. खास बात यह है कि करीब एक दशक पहले भारत किटकैट के लिए दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बाजार था. इतनी तेज ग्रोथ यह दिखाती है कि भारतीय ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है और अब वे प्रीमियम व नई तरह की चॉकलेट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Leave a Comment