best news portal development company in india

ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम की मौत

SHARE:

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने रविवार को बताया कि 25 जुलाई की शाम नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कलाधाम कॉलोनी, नॉलेज पार्क-2 निवासी अव्यान सूर्या (06), पुत्र सिवान यादव, सोसाइटी परिसर में खेलते समय अचानक वहां खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसके कारण मासूम उसमें डूब गया।
परिजन बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के दौरान लापरवाही के आरोप में नामजद ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्यों के दौरान खोदे गए गड्ढों को सुरक्षित नहीं किया जाता, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई