बिजुरी
पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर विक्रान्त मुराब जी के द्वारा अधिक से अधिक गुम इंसान बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एस. डी.ओ.पी. कोतमा मती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा द्वारा दिनांक 28/07/2026 को गुम शुदा बालिका को जैतहरी से दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
घटना विवरणः- मामले का विवरण इस प्रकार है कि 26/07/2026 को फरियादी अपने छोटे भाई के साथ उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.26 को सुबह 08.00 बजे से परिवार सहित खेत में काम करने के लिये चले गये थे मेरी लडकी उसकी दादी के साथ घर में थी फिर शाम को 05.00 बजे खेत से वापस आये तो माँ बताई कि नातिन घर मे नही है बिना बताये कहीं चली गई है मोहल्ला पडोस में तलाश कर चुकी हूँ लडकी का पता नहीं चला फिर मैं तथा मेरे भाई लोग मोहल्ला पडोस एवं सभी संभावित स्थानों में पता किया तो लडकी का पता नहीं चला मेरी लडकी अपना मोबाइल फोन साथ में रखी है जो बंद बता रहा है मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।
दौरान विवेचना गुम सुदा बालिका के जैतहरी तरफ होने की सूचना मिली जो तत्काल टीम रवाना कर गुम सुदा बालिका की दस्तयाबी दिनांक 28/07/2026 को प्रकरण कायमी के २४घंटे के अंदर की गई ।
गुम सुदा की दस्तयाबी से परिजनो मे खुशी वापस लौट आई जिससे पुलिस टीम का आभार व्यक्ति किए ।
उक्त कार्यवाही में निरी विकास सिंह ,सउनि कमलेश तिवारी , सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर. आनन्द बैस ,आर. लक्ष्मण डांगी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।







