best news portal development company in india

PM मोदी के संबोधन की मुख्य बातें-

SHARE:

दिल्ली। PM मोदी के संबोधन की मुख्य बातें- बीजेपी एक संस्कार है, एक परिवार है,मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप है,बीजेपी ऐसी परंपरा है जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है,हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है, और कार्यभार एक जीवन भर की जिम्मेदारी है,

हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं,लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है दिशा नहीं,बीजेपी का स्वरूप नेशनल है,स्पिरिट नेशनल है,हमारा जुड़ाव लोकल है,हमारी जड़ें जमीन के नीचे गहरी हैं- PM

 

बीजेपी की स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व है,छह राज्य में चुनाव हुए,चार जीते हैं,संसद -विधानसभा ही नहीं नगर पालिका नगर निगम में बीजेपी पहली पसंद है,ताजा मामला महाराष्ट्र है,

बीजेपी स्थानीय निकाय में नंबर वन पार्टी बनी है,कुल 29 में 25 बड़े शहर की जनता ने बीजेपी-एनडीए को चुना है,कुल जितने पार्षद जीते हैं, उनमें पचास फीसदी बीजेपी के हैं- PM

 

केरल में बीजेपी के सौ पार्षद हैं,तिरुवनंतपुरम की जनता ने पैंतालीस साल बाद लेफ्ट से सत्ता छीनी और बीजेपी पर भरोसा किया,मुझे विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी लोग केरल में बीजेपी को अवसर जरूर देंगे- PM

 

देश परिवारवाद, लेफ्ट सबका मॉडल देख चुका है,बीजेपी का विकास मॉडल देख रहा है,ये बीजेपी ही है,जिसने सामाजिक न्याय के नारे को सच्चे स्वरूप में जमीन पर उतारा है- PM

 

बीजेपी का मंत्र है, पिछड़ों को प्राथमिकता है,जिनकी किसी ने सुध नहीं ली, हमने उनकी साधना की,जिनको किसी ने पूछा नहीं, मोदी ने उन्हें पूजा है – PM !!

Leave a Comment