best news portal development company in india

जिलाधिकारी ने केंद्रवार धान क्रय परिलेख की समीक्षा 

SHARE:

 

मिर्ज़ापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा आज दिनांक 20 जनवरी, 2026 का केन्द्रवार धान क्रय परिलेख की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बिन्दुवार खरीद हेतु निम्नवत् आदेश निर्गत किये गये।

1.जनपद में किसी ग्राम से 10 कि0मी0 के अन्तर्गत आने वाले क्रय केन्द्रों पर ही कृषक द्वारा धान का विक्रय किया जा सकेगा।

 

2. अपरिहार्य परिस्थितियों में 15 कि०मी० के सीमा तक ही किसानों के कारण का उल्लेख करते हुये धान का विक्रय किया जा सकेगा।

 

3. जनपद में तद्द्ममय कुल 118 धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जा रही है, सभी केन्द्रों पर प्रतिदिन अधिकतम 100 कुन्तल ही धान क्रय किया जा सकेगा।

 

4. केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिस दिन जितना धान जिस भी किसान का खरीदा जाये उसकी उसी दिन पोर्टल पर प्रविष्टि और बायोमैट्रिक कराया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई