best news portal development company in india

इंग्लैंड में सिख बस ड्राइवर से मारपीट, आरोपी ने छीनी बस; उल्टी दिशा में दौड़ाकर कई गाड़ियों को मारी टक्कर

SHARE:

इंग्लैंड के टेलफोर्ड शहर में एक सिख बस ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसकी बस छीनने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आरोपी ने बस को सड़क की गलत दिशा में दौड़ाया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में 33 वर्षीय यमनी नागरिक अली बलहाद को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 18 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे मेडले इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्राइवर और आरोपी के बीच हाथापाई दिखाई दे रही है।

वीडियो में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

सामने आए वीडियो में आरोपी को सिख ड्राइवर की दाढ़ी खींचते और उसके सिर पर सिर से वार करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वीडियो बना रही एक महिला ने आरोपी से पूछा कि वह ड्राइवर के साथ इस तरह व्यवहार क्यों कर रहा है।

पीड़ित ड्राइवर ने महिला से मदद की अपील करते हुए पुलिस को फोन करने के लिए कहा। उसने आरोपी को अपने से दूर करने की भी गुहार लगाई।

ड्राइवर को बस से बाहर धकेला

बताया गया है कि हमले के दौरान आरोपी ने बस के अंदर तोड़फोड़ की और कुछ तार खींचे। इसके बाद उसने ड्राइवर के केबिन से एक वस्तु निकाली और ड्राइवर को धमकाते हुए बस सौंपने की मांग की।

करीब एक मिनट से अधिक समय तक चले घटनाक्रम के बाद आरोपी ने ड्राइवर को बस से बाहर धकेल दिया और खुद ड्राइविंग सीट संभाल ली।

गलत दिशा में बस दौड़ाकर कई वाहनों को मारी टक्कर

बस अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी ने उसे सड़क की विपरीत दिशा में दौड़ाया। इस दौरान कई वाहनों से टक्कर होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई