best news portal development company in india

गर्ल्स हॉस्टल की छत पर रहते थे लड़के, करते थे डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल; पड़ोसियों ने खोला हॉस्टल का काला चिट्ठा

SHARE:

 

बिहार। पटना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले को लेकर एसआईटी जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, पुलिस के जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। पुलिस के हाथ हालांकि अभी तक अपराधियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है, लेकिन,पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल के आस पास के लोगों ने भी एसआईटी के सामने हॉस्टल का काला सच बताया है। आस पास के लोगों के अनुसार प्रतिदिन हॉस्टल के बाहर गाड़ियों की कतार लगी रहती थी। इसके साथ ही गर्ल्स हॉस्टल के ऊपरे लड़के भी रहते थे। वे कई बार छात्राओं के सामने डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया करते थे। एसआईटी ने अपनी जांच में इसे नोट किया है।

SIT टीम की टीम महिला डीएसपी अनु कुमारी के साथ हॉस्टल की जांच करने पहुंची। तकरीबन 1 घंटे तक टीम हॉस्टल में रहकर छानबीन करने के बाद निकल गई। हॉस्टल के अंदर लिखे दरवाजे पर डेंजर और रेट को एसआईटी ने गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही एक दरवाजे पर लिखा था कि आप दोस्ताना मिजाज रखते हैं तो अंदर आए वरना अंदर आना माना है। ऐसे ऐसे शब्द दरवाजे के बाहर लिखकर चिपकाए हुए थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।

Leave a Comment