best news portal development company in india

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 100 पुरुषों के साथ फिजिकल रिलेशन, हनीट्रैप का गंदा खेल यह जान पुलिस भी हुई दंग

SHARE:

सोशल मीडिया का इस्तेमाल जहां लोग मनोरंजन, संवाद और जानकारी के लिए करते हैं, वहीं कुछ शातिर अपराधी इसे अपराध का जरिया बना रहे हैं। तेलंगाना के करीमनगर जिले से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी ने मिलकर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था। पुलिस ने आरेपल्ली इलाके में रहने वाले इस कपल को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने कर्ज चुकाने और लग्जरी लाइफ जीने के चक्कर में नैतिकता की सारी हदें पार कर दी थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपती ने अब तक करीब 1500 पुरुषों को अपने जाल में फंसाया।

जांच में पता चला है कि आरोपी पति-पत्नी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थे। आरोपी महिला इंस्टाग्राम पर ‘Lallydimplequeen’ और यूट्यूब पर ‘Karimnagar pilla 143’ के नाम से अकाउंट चलाती थी। ग्लैमरस तस्वीरों, वीडियो और बातचीत के जरिए वह पुरुषों से दोस्ती बढ़ाती थी। जब पुरुष उसके जाल में पूरी तरह फंस जाते, तो वह उन्हें अपने कमरे पर मिलने के लिए बुलाती थी।

पुलिस के मुताबिक, भरोसा जीतने के बाद वह पुरुषों को अपने कमरे पर बुलाती थी। इसी दौरान उसका पति छिपकर निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए पीड़ितों को धमकाया जाता और उनसे मोटी रकम वसूली जाती। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला ने लगभग 100 पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया। हनीट्रैप के इस गंदे धंधे से दंपति ने कुछ ही महीनों में बड़ी संपत्ति जुटा ली।

इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश तब हुआ जब करीमनगर के एक ट्रक व्यवसायी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी दंपति उस व्यवसायी से पहले ही 13 लाख रुपये वसूल चुके थे, लेकिन उनकी भूख खत्म नहीं हुई। उन्होंने फिर से 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने और परिवार को मारने की धमकी दी। जिसके चलते व्यवसायी ने पुलिस की मदद ली

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई