best news portal development company in india

पैसे गबन करने के मामले मे वादी निकला आरोपी राजगढ़ पुलिस ने किया मामले का खुलासा

SHARE:

मिर्ज़ापुर। पैसे गबन करने के मामले मे वादी निकला आरोपी राजगढ़ पुलिस ने किया मामले का खुलासा थाना राजगढ़ में वादी राम आसरे सरोज पुत्र रामलाल सरोज निवासी नेवढ़िया कम्हारी थाना पड़री ने 13जवनरी को शिकायती पत्र देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चखुरिया देशी शराब की दुकान से शराब व कैश चोरी के संबंध मे लिखित तहरीर दी गईं जिसके संबंध मे मुकदमा पंजीकृत किया गया

डीआईजी सोमेन वर्मा के निर्देश मे व सीओ ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व मे राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय व उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार राय मय पुलिस द्वारा मुखबिर की सुचना तमाम सबूतों के आधार पर प्रकाश मे आया कि वादी राम आसरे सरोज ही निकला आरोपी जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था जिसको राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,पुलिस द्वारा पूछताछ मे आरोपी राम आसरे ने बताया दुकान से शराब की बिक्री से प्राप्त पैसो की चोरी की गयी थी जिसे छिपाने के लिए मैंने खुद दुकान मे चोरी किया था।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई