best news portal development company in india

देश के विकास में वैश्य समाज का योगदान अविस्मरणीय : सुभाष चंद्रा

SHARE:

वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति हुई संपन्न, समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश संघी भी हुए शामिल

 

बुलंदशहर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन इंडिया में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ महाराजा अहिबरन, महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि वैश्य समाज देश में 350 से ज्यादा उपवर्गों में विद्यमान है। वैश्य समाज इस देश की आर्थिक संरचना का मूल आधार है। वैश्य समाज सामाजिक निर्माण का सजग प्रहरी है। उपवर्गों में रोटी बेटी का सम्बन्ध बढ़ना चाहिए। वैश्य समाज के सभी उपवर्ग लगातार राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान कर रहे हैं। यहां उपस्थित वैश्य प्रतिनिधियों के विभिन्न उपवर्गों को सशक्त करते हुए जनपदों में वैश्य समाज को मजबूत करना चाहिए। दो दिवसीय कार्यसमिति में हम वैश्य समाज के इतिहास, वैभव, गौरव और अधिकारों पर चर्चा हुई। यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि समाज जागरूकता के साथ नई पीढ़ी को तैयार करने के लिए संगठन को मजबूत कर रहा है। हमें डाटा पर काम करने की जरुरत है।

 

 

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गिरीश संघी ने कहा कि वैश्य समाज को अपने उद्योगों और व्यापार को विकसित करने के लिए सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना चाहिए। सरकारों द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के लाभ के लिए भी समाज से लाभार्थी तैयार किए जाने चाहिए। लंबे समय से हमारा योगदान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हो रहा है लेकिन सामाजिक विकास तभी संभव है जब हमारा समाज राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करेगा। संघर्षों का इतिहास सड़कों पर लिखा जाता है। आवश्यकता पड़ने पर हमें रैली और आंदोलनों के माध्यम से अपनी पहचान और अपनी मांग मजबूती से रखनी चाहिए।

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के कोने कोने से आने वाले सभी वैश्य समाज के सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन देश की सबसे बडी़ सामाजिक संस्था है। जिसके देश भर में विभिन्न आयाम कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी शाखायें प्रत्येक जनपदों तक फैली हुई हैं। संस्था ने सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव गांव तक लोगों को जोड़ने के अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के माध्यम से चरणवार लाखों नये सदस्य जोडे़ जायेंगे। अब हमें दबा हुआ समझना बंद हो। वैश्य व्यापार करना और उसकी सुरक्षा करना दोनों जानता हैं। हम किसी राजनीतिक दल के पिछलग्गू या बंधुआ नहीं हैं। हमारे हितों की रक्षा करने वाला और हमारी बात करने वाला ही हमारा होगा। वैश्य जिनके साथ होता है सत्ता लम्बे समय तक उनके पास होती है। वैश्य खिसका तो सत्ता भी खिसक जाती है। हमारे स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वालों को मुंह की खानी पडे़गी। ३१जनवरी को उद्घाटन सत्र विधिवत संपन्न हुआ।

प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सुनील रामा ने स्वागत सम्बोधन किया और कहा कि हमारी आबादी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यह राजनीतिक दलों को समझना होगा। हमें बांट कर हमारा हक खाने की साजिश बंद होनी चाहिए।

दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सांघी, मुख्य वक्ता के रूप में जी ऐसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा शिरकत करेंगे।

 

 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने किया

प्रदेश से आए हुए वैश्य इकाइयों के पदाधिकारियो को सम्मानित किया गया

बैठक में शिवानी मतनहेलिया,राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भारत भूषण गुप्ता, राकेश साईं, पारुल गुप्ता, अरविन्द जायसवाल, राहुल बरनवाल, श्रीकांत बरनवाल, विक्रम चौधरी, मनोज जायसवाल, शिवम बरनवाल, युवा अध्यक्ष गौरव जैन, जिलाध्यक्ष अमित मित्तल, नीरज जिंदल,अरविंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विशाल बंसल, रोहित चंद्र जी, नीरज अग्रवाल, अनिल माहेश्वरी,बलराम चौकडात, राहुल सिंघल, सुशील कंसल, रविकांत अग्रवाल, मनोज गोयल, मनोज गुप्ता, केशव जिन्दल, सुरेश चंद्र गर्ग अरुण गर्ग अनिल गर्ग राजीव गर्ग अशोक मित्तल पवन मित्तल,नकुल जिंदल,पदम मित्तल, भव अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, रेखा जिंदल, मंजू गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में प्रतिनिधियों की उपस्थित रही।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई