best news portal development company in india

‘वृक्ष हैं तो हम हैं’ संदेश के साथ एनसीसी कैडेटों ने ‘एक कैडेट, एक पेड़’अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

SHARE:

मिर्ज़ापुर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर 101 यूपी एनसीसी बटालियन मिर्ज़ापुर के कैडेटों द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। यह अभियान ‘वृक्ष हैं तो हम हैं’ के प्रेरक उद्देश्य के साथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘एक कैडेट, एक पेड़’ अभियान के तहत सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल राकेश उपाध्याय, कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी कैडेटों के साथ मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, जामुन, आम, अमरूद और गुलमोहर जैसे छायादार व फलदार पौधे रोपे गए, जिससे भविष्य में हरित वातावरण विकसित हो सके।

कैडेटों ने न केवल पौधे लगाने, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का भी सामूहिक संकल्प लिया। वृक्षारोपण से पूर्व कैडेटों द्वारा स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु एक लघु जागरूकता रैली भी निकाली गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल मौलिक चंद, प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सुबेदार बलदेव सिंह, सुबेदार बृजेंद्र सिंह सहित अन्य एनसीसी अधिकारी व महिला कैडेट सहित सैन्य जवान मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई