best news portal development company in india

यूपी पुलिस प्रमोशन: 121 दारोगा बने इंस्पेक्टर, वर्दी पर बढ़े स्टार

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश भर में तैनात 121 उप निरीक्षकों (दारोगा) को पदोन्नत कर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया है।

आईजी स्थापना ने जारी किया आदेश

आईजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रमोशन उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली–2015 के तहत किया गया है।

जारी सूची में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान तैनाती और वर्ष 2025 का स्पष्ट उल्लेख है।

नई तैनाती के आदेश जल्द

प्रमोशन आदेश में साफ किया गया है कि नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
फिलहाल पदोन्नत अधिकारी अपने-अपने जनपदों में वर्तमान पद पर ही कार्यरत रहेंगे।

प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी शामिल

इस सूची में कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, बस्ती, बलिया, सीतापुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, श्रावस्ती सहित कई जिलों में तैनात दारोगाओं को प्रमोशन मिला है।

पूरी सूची तीन पृष्ठों में जारी की गई है, जिसमें क्रम संख्या 1 से 121 तक नाम दर्ज हैं।

यूपी पुलिस इंस्पैक्टर की सैलरी कितनी?

इंस्पेक्टर यूपी पुलिस का एक वरिष्ठ और जिम्मेदार पद माना जाता है।

यह पद पे लेवल-7 में आता है।

* बेसिक सैलरी: ₹44,900 से ₹1,42,400

* प्रमुख भत्ते:

* महंगाई भत्ता (DA)

* HRA या सरकारी आवास

* परिवहन भत्ता

* मेडिकल सुविधा

* ड्यूटी वाहन

* पेंशन सुविधा

भत्तों सहित कुल मासिक सैलरी लगभग ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक हो सकती है, जो तैनाती स्थान और अनुभव पर निर्भर करती है।

पुलिस बल में उत्साह

इस सामूहिक पदोन्नति से प्रदेश पुलिस बल में उत्साह और मनोबल बढ़ा है।
पदोन्नत अधिकारियों को अब ज्यादा जिम्मेदारी और नेतृत्व भूमिका निभानी होगी।

Leave a Comment