best news portal development company in india

नगर विधायक ने जिला चिकित्सालय में धन्वंतरि सभा कक्ष के पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण किया

SHARE:

मिर्ज़ापुर। पंo रत्नाकर मिश्र नगर विधायक विंध्यधाम ने आज मंडलीय जिला चिकित्सालय, माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय में धन्वंतरि सभा कक्ष के पुनरुद्धार कार्य का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर लोकार्पण किया।

 

इस दौरान चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

सभा कक्ष के नवीनीकरण से चिकित्सकीय गतिविधियों, संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी।

 

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार सिंह जी, सभासद- श्री सतीश उपाध्याय जी, श्री अलंकार जायसवाल जी सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई