best news portal development company in india

एक लाख के इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्जनों मुकदमों में था वांछित

SHARE:

वाराणसी थाना सारनाथ क्षेत्र में कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को एसटीएफ टीम ने आज मंगलवार की रात एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घटना चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि की है मौके से बरामदगी मुठभेड़ के बाद मौके से पुलिस को दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं

 

अपराधी का रिकॉर्ड

बनारसी यादव पर दो दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा हाल ही में उसकी गिरफ्तारी/सूचना के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई थी। उस पर बीएनएस की हत्या और गुंडा गतिविधि जैसी धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज थे इस मुठभेड़ को एसटीएफ की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे एक खतरनाक और वांछित अपराधी का सफाया हुआ है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment