best news portal development company in india

कोडीन कफ सिरप तस्करी में मास्टरमाइंड मोहम्मद सैफ प्रयागराज एयरपोर्ट से गिरफ्तार

SHARE:

वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में फर्जी पीडी फार्मा के जरिए कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपित प्रयागराज निवासी मोहम्मद सैफ को प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफ पर अवैध दवा तस्करी की जड़ें मजबूत करने का आरोप है

 

सारनाथ पुलिस लंबे समय से मोहम्मद सैफ की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 23 जनवरी को सैफ के भाई और इस नेटवर्क के सक्रिय संचालक मोहम्मद फैजुर रहमान को सारनाथ पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर वाराणसी लाया था

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई