best news portal development company in india

टोटो और अवैध पार्किंग से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त, घंटों जाम में फंसे लोग

SHARE:

मिर्ज़ापुर। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर रोजाना लगने वाले जाम ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। मौजूदा हालात में जाम की मुख्य वजह बेतरतीब तरीके से चल रहे टोटो और सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी चार पहिया गाड़ियां बनती जा रही हैं।

नगर में टोटो की संख्या तेजी से बढ़ी है। मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों तक टोटो का अनियंत्रित संचालन जाम की बड़ी वजह बन रहा है। कई स्थानों पर दर्जनों टोटो एक साथ खड़े होकर रास्ता पूरी तरह बाधित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोटो चालकों की समुचित जांच नहीं होने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी इस कार्य में सक्रिय हो सकते हैं। आए दिन विवाद, मारपीट और चोरी जैसी घटनाओं में टोटो चालकों की संलिप्तता की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

वहीं, शहर के प्रभावशाली लोगों द्वारा घरों के सामने सड़कों पर चार पहिया वाहन खड़ा कर देना भी जाम की गंभीर समस्या पैदा कर रहा है। बावजूद इसके, ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न के बराबर देखने को मिल रही है। इसका खामियाजा स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

पेहटी चौराहा, धुंधी कटरा, त्रिमुहानी और मुसफ्फरगंज रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।

प्रशासन से प्रमुख मांगें:

नगर में टोटो संचालन की सख्त जांच हो अनधिकृत टोटो व आपराधिक पृष्ठभूमि वाले चालकों पर कार्रवाई हो सड़क पर अवैध रूप से खड़ी चार पहिया वाहनों के खिलाफ बिना भेदभाव अभियान चलाया जाए जब तक इन बिंदुओं पर ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होगी, तब तक मिर्जापुर नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर आना मुश्किल नजर आ रहा है।

Leave a Comment