best news portal development company in india

नोएडा कार मर्डर मिस्ट्री में नया खुलासा… सब कुछ खत्म करने से पहले सुमित ने किया था व्हाट्सएप मैसेज

SHARE:

नोएडा। वेलेंटाइन डे पर नोएडा में एक कार खड़ी मिली. इस कोई आम कार नहीं थी. इस कार में ऐसी वारदात घटी थी जो दिल को झकझोर देने वाली थी. कार का दरवाजा खुला तो रूह कांप उठी. जब पुलिस ने पास जाकर कार का दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देख किसी बेहद ही डरावना था. कार के भीतर दो लाशें थीं. एक युवती और एक युवक दोनों को गोली लगी थी. युवक के हाथ में अब भी वह पिस्टल मौजूद थी जिससे इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था. मरने वाली युवती की पहचान रेखा तो युवक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित के रूप में हुई।

एक मैसेज में छिपा था मौत का राज 

पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ी सुमित के फोन से एक ऐसा मैसेज मिला जिसने इस डेथ मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया. सुमित ने मरने से पहले रेखा को एक मैसेज भेजा था. इस मैसेज में बरसों का प्यार, तकरार, नफरत, दुख पीड़ा सब कुछ थी. सुमित ने लिखा था कि वे दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे. उसने दावा किया कि रेखा ने उससे शादी का वादा किया था. लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी. रेखा की कहीं और शादी का दुख सुमित सह नहीं पाया और उसने वारदात को अंजाम देने का फैसला कर लिया।

ये रहा आखिरी मेसेज का स्क्रीनशॉट

15 साल का सफर और एक पल में सब खत्म 

जांच में पता चला कि ये दोनों एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे. परिवारों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि उनकी तलाश इस मोड़ पर आकर खत्म हो जाएगी. पुलिस की शुरुआती आशंका यही है कि सुमित ने पहले अपनी 15 साल पुरानी प्रेमिका रेखा को गोली मारी और फिर उसी पिस्टल से खुद को भी उड़ा लिया. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अपनी जांच में जुट गई है.

 

पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया 

पुलिस ने बयान जारीकरते हुए कहा, “14 फरवरी को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-107 नोएडा, दादरी रोड पिलर नं-84 के पास एक कार खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची. कार का निरीक्षण किया गया. कार के अंदर लड़का-लड़की के सिर में गोली लगी हुई थी. लड़के हाथ में पिस्टल मिली. कार अंदर से लॉक थी. प्रथम दृष्टतया आत्महत्या प्रतीत होती है. मृतकों के पहचान सुमित उम्र-32 वर्ष और रेखा उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है. परिजनों को सूचित किया गया है. पुलिस उच्चाधिकारीगण और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. शांति व्यवस्था स्थापित है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई