मिर्ज़ापुर। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है अदलहाट थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की 4 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली और 1 मोटर साइकिल बरामद की है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे मिर्ज़ापुर और आसपास के जनपदों से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करते थे और दाउद नगर के एक कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।







