best news portal development company in india

शहीद रवि सिंह रोड बार-बार तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

SHARE:

मिर्ज़ापुर। छानबे ब्लॉक के गौरा गांव में विकास कार्यों को लेकर सचिव अभिषेक पाराशर और प्रधान से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि अपने मनमाने तरीके से कार्य करवा रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क शहीद रवि सिंह रोड को कई बार तोड़कर पुनः निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि गौरा बैंक के पास, हरिजन बस्ती और मुस्लिम बस्ती में मेन रोड को बार-बार क्षतिग्रस्त कर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जबकि गांव के अन्य जरूरतमंद स्थानों पर कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि जहां वास्तव में विकास की आवश्यकता है, वहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि एक ही सड़क को बार-बार तोड़ने से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मिर्जापुर से और सीडीओ मिर्जापुर से पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि का जबरजस्ती कार्य का प्रयास किया गया। वहीं, छानबे खंड विकास अधिकारी रामपाल का कहना है कि यदि लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई