मिर्ज़ापुर। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंडल एवं जनपदवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण व परंपरागत ढंग से मनाया जाए। जिलाधिकारी ने अपील की कि तेज ध्वनि वाले डीजे व अशोभनीय हरकतों से बचें। हुल्लड़बाजी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेट व अधिकारी तैनात हैं। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






