best news portal development company in india

जिम धर्मान्तरण कांड का आखिरी आरोपी अब तक फरार, उठ रहे सवाल

SHARE:

मिर्ज़ापुर। नगर के चर्चित जिम धर्मान्तरण कांड में एक आखिरी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस हाईप्रोफाइल मामले में कुल 9 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंतिम आरोपी लकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल वह फरार है।

जनपद में लगभग 50 जिम संचालित होने के बावजूद कार्रवाई के दौरान 5 जिमों को बंद किया गया था और शेष जिमों की जांच के आदेश दिए गए थे। इस कार्रवाई के बाद जिम संचालकों में भी हलचल देखी गई थी।

इधर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर किसके इशारे पर लकी अब तक गिरफ्त से बाहर है। वहीं सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी इमरान और उसके बड़े भाई की कुछ तस्वीरें कथित तौर पर भाजपा के कुछ नेताओं के साथ वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। हालांकि इन तस्वीरों और उनके संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दो दिन पूर्व वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जहां महिलाएं जिम करती हैं, वहां महिला ट्रेनर ही नियुक्त की जाएंगी। ऐसे में इस मामले ने प्रशासनिक सख्ती और निगरानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई