लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को याद किया और कहा कि उनका संघर्ष, विजन और देश की राजनीति पर पड़ा असर बेहद महत्वपूर्ण रहा है. लखनऊ में आयोजित सम्मेलन के दौरान रायबरेली सांसद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अहम टिप्पणी की. राहुल ने कहा कि अगर यूपी में 100 लोग मिल गए, जो कहें मर जाएंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे तो हमारा काम हो जाएगा.
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू आज जिंदा होते तो कांशीराम, कांग्रेस से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होते. उन्होंने दावा किया कि देश के पावर स्ट्रक्चर में 85 प्रतिशत आबादी की हिस्सेदारी नहीं दिखाई देती. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, ‘…तो काम हो जाएगा हमारा’
Advertisement
एबीपी यूपी डेस्क
| 13 Mar 2026 05:25 PM (IST)
UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लखनऊ में बड़ा बयान दिया है. उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, ‘…तो काम हो जाएगा हमारा’
लखनऊ में राहुल गांधी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को याद किया और कहा कि उनका संघर्ष, विजन और देश की राजनीति पर पड़ा असर बेहद महत्वपूर्ण रहा है.
Continues below advertisement
लखनऊ में आयोजित सम्मेलन के दौरान रायबरेली सांसद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अहम टिप्पणी की. राहुल ने कहा कि अगर यूपी में 100 लोग मिल गए, जो कहें मर जाएंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे तो हमारा काम हो जाएगा.
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू आज जिंदा होते तो कांशीराम, कांग्रेस से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होते. उन्होंने दावा किया कि देश के पावर स्ट्रक्चर में 85 प्रतिशत आबादी की हिस्सेदारी नहीं दिखाई देती.
Continues below advertisement
राहुल गांधी ने कहा कि देश की 500 बड़ी कंपनियों के सीईओ और सीनियर मैनेजमेंट की सूची देख लीजिए, वहां पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग मुश्किल से मिलेंगे, जबकि मनरेगा और मजदूरों की सूची में यही 85 प्रतिशत लोग दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान कहता है कि यह देश सबका है और सभी लोग समान हैं, लेकिन आज समाज को 15 और 85 में बांट दिया गया है और फायदा केवल 15 प्रतिशत लोगों को मिल रहा है.
पीएम संविधान की भावना को नहीं मानते- राहुल
उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस में भी पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और आदिवासी समाज की भागीदारी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में नाथूराम गोडसे और सावरकर के विचार नहीं हैं, बल्कि यह महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के विचारों पर आधारित है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह संविधान की भावना को नहीं मानते और देश की ऊर्जा सुरक्षा से भी समझौता किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है ताकि दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को देश के पावर स्ट्रक्चर में जगह मिल सके.
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि राजनीति में हार पहले मन से होती है और उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनोवैज्ञानिक रूप से हार चुके हैं. उन्होंने बीजेपी को अमीरों की पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है और सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया है. राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि अब अमेरिका तय कर रहा है कि भारत तेल कहां से खरीदेगा और संसद में एप्सटीन फाइल्स का मुद्दा उठाने पर उन्हें बोलने से रोका गया.







