best news portal development company in india

बजाज स्कूल में 400 कैडेटों ने दी एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट परीक्षा

SHARE:

मिर्ज़ापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल परिसर में एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के प्रतिष्ठित स्कूलों के लगभग 400 एनसीसी कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह परीक्षा 101 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने में सूबेदार बलदेव सिंह, हवलदार हरिंदर सिंह और ए.एन.ओ. संदीप गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर बी.वी.आई.सी., राजस्थान इंटर कॉलेज, सेंट मैरी, लायंस स्कूल, एस.आई.बी.एस.एन. भदोही, ए.बी.पी.एस. रेणुकूट और डी.ए.वी. सहित कई प्रमुख संस्थानों के छात्र उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण गतिविधि की मेजबानी करते हुए सभी अधिकारियों व संस्थानों का आभार जताया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई