best news portal development company in india

मान्यवर काशीराम जी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने के संदर्भ में सौंपा ज्ञापन

SHARE:

मिर्ज़ापुर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और भारत में दलित राजनीति को नई दिशा और दशा देने वाले, वंचितों शोषितों के उद्धार के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देने वाले मान्यवर काशीराम को भारत रत्न देने के लिए वीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाअधिकारी को सौंपा। संजय सिंह गहरवार ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का प्रतीक रहा है।मान्यवर काशीराम साहब ने अपने अथक प्रयासों से हाशिए पर पड़े हुए दलित समाज के लोगों को मुख्य धारा की राजनीति में लाने का कार्य किया।भारतीय राजनीति और समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाने में उनकी भूमिका आदर योग्य है।

 

आयुष सिंह एडवोकेट ने कहा कि उनके सामाजिक और राजनीतिक प्रयासों को सम्मान देने का और नए सिरे से रेखांकित करने का वक्त है ऐसे में वीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच महामहिम राष्ट्रपति महोदय से विनम्रता पूर्वक आग्रह करता है कि दलित राजनीति को नई दिशा देने वाले, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सामाजिक महापरिवर्तन के नायक मान्यवर काशीराम साहब को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान प्रदान किया जाए।

 

 

इस मौके पर मुकेश कुमार उपाध्याय,अजीत साहू ,गुलाम कुरैशी,संजय दुबे, अशफाक कुरैशी, डॉ कपिल मौर्या,युवराज सिंह, विनीत सिंह, तौहीद कुरैशी,अजय सिंह एडवोकेट,विष्णु विश्वकर्मा, सुराज विश्वकर्मा,परवेज अहमद, मोनिश कुरैशी ,लालू कुरैशी, सरफराज अहमद, दानिश आलम आदि लोग शामिल थे।

Leave a Comment