best news portal development company in india

विक्रम बने भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री

SHARE:

मिर्ज़ापुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग के निर्देश पर मिर्जापुर जिले के पदाधिकारी के विस्तार के क्रम में विक्रम प्रताप सिंह को जिले का महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व काशी प्रांत प्रभारी शैलेंद्र अग्रहरी की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष अशोक केसरवानी ने उन्हें जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अशोक केशरवानी ने कहा कि व्यापार मंडल में ऊर्जावान नौजवानों को विभिन्न दायित्वों पर शामिल किया जा रहा है। संगठन का विस्तार करते हुए जिले के सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति एक माह में की जाएगी। जिला कार्यकारिणी के सम्पूर्ण विस्तार के साथ आने वाले समय पर जिला सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। जिसमें व्यापारी समस्याओं के संदर्भ पर विस्तृत चर्चाएं होंगी। व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी शामिल होंगे।
उक्त मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाम हैदर, जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, जिला महिला अध्यक्ष गुंजा गुप्ता, ताराचंद अग्रहरि, संतोष गोयल, प्रशांत गुप्ता, अनुज उमर, गणेश अग्रहरि, शाशिकांत पटेल, सुरेश केशरी, मुकेश अग्रहरी, कामदनाथ, रवि गुप्ता, कुशाग्र गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई