best news portal development company in india

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर

SHARE:

पटना। मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में राजनीति से ज्यादा परिवार की बात होती नजर आई। सात महीने बाद तेज प्रताप के घर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव[IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL] ने साफ शब्दों में कहा कि वे बेटे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहेगा। लालू के इस बयान को तेज प्रताप की राजनीतिक और पारिवारिक वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। लालू यादव ने कहा कि परिवार में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब दूरी नहीं होता। उन्होंने दो टूक कहा कि तेज प्रताप अब परिवार के साथ ही रहेगा। लालू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि तेज प्रताप पार्टी और परिवार से अलग-थलग पड़ गए हैं।

Leave a Comment