best news portal development company in india

उत्तर प्रदेश के वैश्य प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे डॉ. सुभाष चंद्रा

SHARE:

बुलंदशहर। आज अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होटल ग्रीन इंडिया में हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी जी ने दो दिवसीय आगामी कार्यक्रम 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को देश भर के कोने कोने से आने वाले सभी वैश्य समाज के राजनीतिक प्रतिनिधियों की जानकारी दी अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन देश की सबसे बडी़ सामाजिक संस्था है। जिसके देश भर में विभिन्न आयाम कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी शाखायें प्रत्येक जनपदों तक फैली हुई हैं। संस्था ने सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव गांव तक लोगों को जोड़ने के अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के माध्यम से चरणवार पांच लाख नये सदस्य जोडे़ जायेंगे।

प्रदेश महामंत्री जी ने कहा अब हमें दबा हुआ समझना बंद हो। वैश्य व्यापार करना और उसकी सुरक्षा करना दोनों जानता हैं। हम किसी राजनीतिक दल के पिछलग्गू या बंधुआ नहीं हैं। हमारे हितों की रक्षा करने वाला और हमारी बात करने वाला ही हमारा होगा। वैश्य जिनके साथ होता है सत्ता लम्बे समय तक उनके पास होती है। वैश्य खिसका तो सत्ता भी खिसक जाती है। हमारे स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वालों को मुंह की खानी पडे़गी। ३१जनवरी को उद्घाटन सत्र एवं १ फरवरी को समापन सत्र के सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी,

जिलाध्यक्ष अमित मित्तल जी ने कहा हमारी आबादी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यह राजनीतिक दलों को समझना होगा। हमें बांट कर हमारा हक खाने की साजिश बंद होनी चाहिए।

दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सांघी जी, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर जी उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ऐसेल ग्रुप के चेयरमैन व पूर्व सांसद सुभाष चंद्रा जी कौशांबी विधायक संजय गुप्ता जी, राज्य महिला आयोग की सदस्य चारू चौधरी जी, लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवरगोयल जी आदि जनप्रतिनिधियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष अमित मित्तल जी, विशाल बंसल, दिनेश अग्रवाल जी, नीरज अग्रवाल जी, अरविंद अग्रवाल जी, अनिल माहेश्वरी जी, राकेश गुप्ता जी, अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई